भारतीय मूल के चिकित्सक के इलाज से हुईं तीन लोगों की मौतें
आस्ट्रेलियाई न्यूज एजेंसी एएपी के मुताबिक अभियोक्ता रॉस मार्टिन ने बुंडबर्ग बेस अस्पताल के पूर्व चिकित्सक पर लगे आरोपों पर ब्रिस्बेन सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अपनी समीक्षा दी थी।
मार्टिन ने कहा कि वह 59 वर्षीय पटेल को मार्विन जॉन मोरिस, जेम्स एडवर्ड फिलिप्स और गेरी कैम्प्स की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए सबूत पेश कर रहे हैं। यद्यपि पटेल ने कहा कि वह दोषी नहीं हैं।
पटेल वर्ष 2003 से 2005 के दौरान बुंडबर्ग बेस अस्पताल के शल्यचिकित्सा विभाग के निदेशक थे। उन पर लगे आरोप उनके इसी कार्यकाल से सम्बद्ध हैं।
पटेल का मामला आस्ट्रेलिया में चिकित्सा लापरवाही का सबसे खराब मामला है। उन पर अमेरिका के दो राज्यों में चिकित्सा परामर्श देने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने 2003 में बुंडबर्ग बेस अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। वर्ष 2003 के अंत में उन्हें अस्पताल के शल्य चिकित्सा विभाग का निदेशक बना दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications