इसराइली हमले में 11 घायल

इसराइली हमले में 11 घायल

फ़लस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि ग़ज़ा हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए इसराइली हवाई हमले में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं. इसराइली सेना ने दक्षिणी ग़ज़ा में रफ़ा के निकट हवाई हमले की पुष्टि की है, लेकिन उसका कहना है कि सेना ने चरमपंथियों को निशाना बनाया. गुरुवार को ग़ज़ा पट्टी से इसराइल में एक रॉकेट हमला हुआ था, जिसमें एक इसराइली फ़ॉर्म पर काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई थी.

इस रॉकेट हमले के बाद ग़ज़ा में यह इसराइल का दूसरा हवाई हमला है. इस बीच मध्य-पूर्व में शांति के लिए मध्यस्थता करने वाले अमरीका, रूस, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने इसराइल से अपील की है कि वह फ़लस्तीनी इलाक़ों पर बस्तियाँ बनाने का काम रोक दे.

इन सभी ने इसराइल की पूर्वी येरूशलम में 1600 नई बस्तियाँ बनाने की घोषणा की कड़ी आलोचना की. ये इलाक़ा वर्ष 1967 से इसराइल के कब्ज़े में है. माना जा रहा है कि इस क़दम से इसराइल-फ़लस्तीनी वार्ता शुरू करने की कोशिशों को धक्का लगेगा.

शुक्रवार को हुए हवाई हमले में इसराइल ने ग़ज़ा के लंबे समय से बेकार पड़े हवाई अड्डा को निशाना बनाया. साथ ही इसराइल की सीमा से सटे उन सुरंगों को भी निशाना बनाया गया, जिसे चरमपंथी इस्तेमाल करते हैं. गुरुवार को इसराइली मिसाइल का निशाना तस्करी वाले सुरंग बने थे, साथ ही ग़ज़ा के एक मेटल वर्कशॉप पर भी हमला हुआ था.

लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार नहीं है. इसराइल के एक सैनिक प्रवक्ता ने कहा है कि मिसाइल हमले, उन पाँच रॉकेट हमलों के जवाब में किए गए हैं, जो पिछले दो दिनों के दौरान हुए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+