अमेरिका : 18 अरब डॉलर का रोजगार पैकेज मंजूर
वाशिंगटन। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी को काबू में लाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने बुधवार को करीब 18 अरब डॉलर के रोजगार प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दे दी।
पढ़ें - बेरोज़गारी दर में कोई कमी नहीं
सीनेट ने 'हायर एक्ट' को 68-29 के बहुमत से पारित किया। अब इसे राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने विधेयक को इस महीने के शुरू में ही पारित कर दिया था। कांग्रेस से मिली इस मंजूरी पर ओबामा ने कहा कि अमेरिका के लोगों को रोजगार वापस लौटाने की दिशा में यह उनका पहला कदम है।
उल्लेखनीय है कि आर्थिक मंदी से बुरी तरह प्रभावित हुए अमेरिका में बेरोजगारी दर फरवरी में 9.7 प्रतिशत रही। अमेरिका के पिछले 25 सालों में यह दर सबसे ऊंची है। बेरोजगारी में वृद्धि के कारण ओबामा प्रशासन नौकरियों में वृद्धि के लिए नए कदम उठाने के लिए मजबूर है। बुधवार को मंजूर विधेयक के अनुसार कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने वाले छोटे उद्यमों को करों में छूट दिए जाने का प्रावधान भी शामिल है।













Click it and Unblock the Notifications