दिल्ली: बस में आग लगी, यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को एक ब्लू लाइन बस के सीएनजी किट में रिसाव की वजह से आग लग गई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पढ़ें - दिल्ली के सदर बाजार में आग, 4 की मौत
अधिकारी ने बताया कि जहांगीर पुरी से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली रूट नंबर 181 की ब्लू लाइन बस में मध्य दिल्ली में पहाड़गंज इलाके के समीप सुबह लगभग साढ़े सात बजे आग लग गई। बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे।
अधिकारी के बताया, "सीएनजी गैस किट में रिसाव की वजह से बस में आग लगी। आग लगने के बाद बस को तुरंत खाली करा लिया गया। बस चालक को मामूली चोट आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications