दिल्ली के सदर बाजार में आग, 4 की मौत
नई दिल्ली। हाल ही में पालिका बाजार में आग लगने के कुछ दिन बाद ही अब उत्तरी दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में सोमवार सुबह आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत की खबर आयी है। यह आग उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में लगी। इस दुर्घटना में कम से कम 6 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं।
दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक "हमें सवेरे 3 बजे सदर बाजार के कुतुब चौक इलाके की झुग्गी बस्ती में आग लगने की खबर मिली। यह तंग इलाका है। आग बुझाने में हमें दो घंटे लगे। आग बुझाने के लिए 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था और सुबह 5.30 बजे के करीब आग बुझाने में कामयाबी मिल सकी। हमने चार शवों को बरामद किया। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।" आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।
अधिकारी ने बताया "हमें यकीनी तौर पर ये बता पाने की स्थिति में नहीं हैं कि आग कैसे लगी। लेकिन गैस लीकेज या सिगरेट को जलता छोड़ने से ऐसा हो सकता है। एक थोक बाजार के पास स्थित ऐसी झुग्गी बस्तियों में हमेशा ही आग पकड़ने लायक सामान भारी मात्रा में बिखरा होता है।"













Click it and Unblock the Notifications