शाही स्नान पर उमड़े 65 लाख श्रद्धालु

दिन भर चले स्नान के बाद शाम को गंगा नदी के तट पर आरती का आयोजन किया गया। विभिन्न अखाड़ों से संबद्ध संतों के स्नान की शुरुआत शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने सुबह साढ़े आठ बजे वी आई पी घाट पर अपने काफिले के साथ स्नान करके की।
पढ़ें- कुंभ मेले की खबरें
इस मौके पर अखाडों में साधुओं की जमात अपेक्षा से ज्यादा होने के कारण अखाडों के बीच झगड़े भी हुए। लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया। कुछ अखाड़े प्रशासन की व्यवस्था से नाराज भी दिखे। ब्रह्मकुंड पर सुबह 10.50 बजे से रात आठ बजे तक अखाडों के संन्यासियों ने स्नान किया, जबकि अन्य श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
इस मौके पर संतों की भव्य शाही यात्रा के दर्शन को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। शाही जुलूस के स्वागत के लिए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications