गडकरी के टीम लीडर बने वरुण गांधी

गडकरी ने इस टीम के गठन से भाजपा में नयी जान फूंकने के अपने संकल्प को मूर्त रूप देने की कोशिश की है। उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को भी उचित जगह देकर नये पुराने दावेदारों में संतुलन बिठाने की पूरी जद्दोजहद दिखाई देती है।
कैप्टेन गडकरी की टीम के खिलाड़ी निम्नलिखित हैं-
उपाध्यक्ष : शांता कुमार, कलराज मिश्र, विनय कटियार, भगतसिंह कोश्यारी, मुख्तार अब्बास नकवी, करूणा शुक्ला, नजमा हेपतुल्लाह, हेमा मालिनी, विजोया चक्रवर्ती, पुरुषेत्तम रुपाला और किरण घई।
महासचिव : अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, वसुंधरा राजे, विजय गोयल, अर्जुन मुंडा, रविशंकर प्रसाद, धर्मेद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, जगत प्रकाश नड्डा, रामलाल (संगठन महामंत्री)।
संयुक्त महासचिव(संगठन): वी. सतीश, सौदान सिंह
सचिव : संतोष गंगवार, स्मृति ईरानी, सरोज पांडेय, किरन माहेश्वरी, तापिर गाव, नवजोत सिंह सिद्धू, अशोक प्रधान, मुरलीधर राव, वरुण गांधी, किरीट सोमैया, डा. लक्ष्मण, कैप्टन अभिमन्यु, आरती मेहरा, भूपेंद्र यादव और वाणी त्रिपाठी।
कोषाध्यक्ष : पीयूष गोयल
प्रवक्ता : प्रकाश जावड़ेकर, राजीव प्रताप रुड़ी, शाहनवाज हुसैन, रामनाथ कोविंद, तरूण विजय और निर्मला सीतारमन।
गडकरी द्वारा वरुण गांधी को सचिव बनाये जाने से ये साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले समय में भाजपा का हिंदुत्व मुद्दा फिर रंग दिखाएगा।












Click it and Unblock the Notifications