एक नौकरी ऐसी जहां खाना है काम
लंदन। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको आकर्षक वेतन वाली नौकरी मिल सकती है। ब्रिटेन की एक कंपनी ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जिसे नौकरी के नाम पर सिर्फ भोजन करना होगा। कंपनी शख्स को खाने के बदले साल में 24,000 पाउंड वेतन भी देगी।
ब्रिटेन के समाचारपत्र 'डेली मेल' में सोमवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रोक्टोल लिमिटेड' कंपनी को ऐसे शख्स की तलाश है जो हर दिन 400 कैलोरी अतिरिक्त खाना खाए। इतना ही नहीं खाना खाने के बावजूद उस शख्स को खुश रहना पड़ेगा। साथ ही उसे अपने वजन का भी ख्याल रखना होगा।
टीवी कलाकार होमर सिम्पसन को यह नौकरी बेहद पसंद है। नौकरी करने वाले शख्स को हालांकि अपने वजन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए कंपनी वजन की निगरानी के लिए चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य की जांच भी कराती रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications