मेक्सिको में अमेरिकी नागरिकों की हत्या की जांच में एफबीआई भी जुटी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चिहुआहुआ राज्य के अटार्नी जनरल कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि सियुदाद जुआरेज में एफबीआई के कई एजेंट हैं, जो वाणिज्य दूतावास की कर्मचारी, उसके पति और एक अन्य कर्मचारी के पति की हत्या की जांच में सहयोग करेंगे।
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में अधिकारी लेस्ली एन एनरिक्वेज और अल पासो जेल में अधिकारी उनके पति आर्थर एच.रेडेल्फ्स की जुआरेज के एक व्यस्त चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मेक्सिको के निवासी और दूतावास की एक अन्य कर्मचारी के पति जार्ज अल्बटरे सेलिसिडो की भी कुछ मिनट पहले ऐसे ही एक हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक प्रवक्ता ने जुआरेज में हुई हत्याओं की जांच में एफबीआई और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारियों के सहयोग की सोमवार को पुष्टि की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications