लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित
सदन में सपा सदस्यों ने लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार की शांत रहने की अपील की परवाह न करते हुए नारेबाजी जारी रखी। हंगामा थमता न देख मीरा कुमार ने कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले सदन में प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लखनऊ में हुई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जनसभा में मायावती को एक माला पहनाया गया था। विपक्षी दलों का आरोप है कि इसमें हजार-हजार रुपये के नोट गूंथे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications