नक्सलियों ने पेटा की अपील ठुकराई
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि राज्य के कई इलाकों से नक्सलियों द्वारा कुत्तों की हत्या करने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, "इससे पता चलता है कि नक्सलियों ने पेटा की अपील ठुकरा दी है।"
पशु प्रेमियों का कहना है कि कुत्ते सुरक्षाकर्मियों को नक्सलियों के बारे में अलर्ट करते हैं, जिस वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
पेटा के देश में अभियान मामलों के समन्वयक निकुंज शर्मा ने नक्सलियों से लिखित अपील की थी कि वे जानवरों की हत्या नहीं करें।
बिहार के अलावा झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के वन्य इलाकों में नक्सली कुत्तों को अपना निशाना बना रहे हैं। खबर है कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनस्टि पार्टी (माओवादी) ने अपने सदस्यों को निर्देश जारी किया है कि झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में वे कुत्तों को मार दें।
नक्सलियों के खिलाफ अंतर्राज्यीय अभियान आरंभ होने के बाद उन्हें कुत्तों से सबसे अधिक परेशानी हो रही है क्योंकि वे सुरक्षा बलों को उनके बारे में आगाह करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications