मलेशियाई प्रधानमंत्री का तेलुगू समुदाय को सहायता का आश्वासन
उन्होंने कहा, "हम तेलुगू समुदाय की मदद करेंगे, जिससे वे भी देश की समृद्धि का आनंद उठा सकें।"
रजाक ने उम्मीद जताई कि उत्सव से लोगों के बीच एकता और मजबूत होगी।
मलेशिया के भारतीय समुदाय के 20 लाख नागरिकों के हितों की पैरवी करने का दावा करने वाली मलेशियाई भारतीय कांग्रेस (एमआईसी) के नेतृत्व ने भी तेलुगू समुदाय को उगादी की बधाई दी।
एमआईसी अध्यक्ष एस.सामी वेलु और उपाध्यक्ष एस.सुब्रमण्यिम ने तेलुगू लोगों को बधाई दी।
देश के मानव संसाधन मंत्री वेलु ने कहा कि नए वर्ष का आरंभ होने का अर्थ 'नए लक्ष्य तय करना है।'
मलेशिया में करीब 300,000 तेलुगू मूल के लोग हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications