भारत की विश्व समुदाय से अफगानिस्तान में बने रहने की अपील
वाशिंगटन के व्रुडो विल्सन केंद्र में सोमवार को भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा, "अफगानिस्तान में भयावह हालात हमारे क्षेत्र में सबसे कठिन सुरक्षा चनौतियों में से एक है। हमारा मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान में अपने कार्यो को जारी रखना चाहिए।"
बीते 26 फरवरी को काबुल में भारतीयों को निशाना बनाकर किए गए हमले के संदर्भ में उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह समझना चाहिए कि इस तरह की कार्रवाइयों की पड़ताल नहीं की जाती तो उन्हीं ताकतों को मजबूती मिलेगी जिन्होंने 9/11 जैसी घटना को अंजाम दिया।"
राव ने कहा, "अफगानिस्तान में जारी कार्यो को हम कम नहीं करेंगे। हम वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications