इसरो केंद्र के समीप गोलीबारी
इसरो के निदेशक एस.सतीश ने कहा कि मंगलवार तड़के केंद्र के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे थे, जब सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो दोनों ने गोली चला दी। उन्होंने कहा, "गोलीबारी में न कोई घायल हुआ और न ही केंद्र को नुकसान पहुंचा।"
सतीश ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जब दोनों संदिग्धों से पूछताछ की तो उन्होंने गोली चला दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
जवाबी कार्रवाई में सीआईएसएफ के जवानों ने आठ राउंड गोलियां चलाईं।
इंड-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications