अमेरिका से असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी चाहता है पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका से आग्रह किया है कि ऊर्जा संकट से उबरने के लिए और दोनों देशों के बीच अविश्वास को समाप्त करने के लिए वह उसे असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी मुहैया कराए।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डेनिस सी.ब्लेयर के साथ यहां मुलाकात के दौरान यह मांग की।
ब्लेयर इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं।
मुलाकात के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि बैठक के दौरान जरदारी ने कहा कि असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी का प्रावधान पाकिस्तान में अमेरिका के प्रति व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications