दो हजार की आबादी पर खुलेगा नया बैंक
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मार्च 2012 तक 2,000 से अधिक की आबादी पर उचित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है ताकि दूर-दराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधा को बढ़ावा दिया जा सके।
मंत्री ने कहा कि कम जनसंख्या घनत्व, दुर्गम क्षेत्र, कानून एवं व्यवस्था की समस्या जैसी बाधाओं की वजह से कई क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
केंद्रीय रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों को कम से कम 49,999 की आबादी पर बिना अनुमति लिए शाखाएं खोलने की मंजूरी दे रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications