आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे पाकिस्तान: राव

वाशिंगटन, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान से आतंकवाद को बढ़ावा न देने की चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी संयम बरतने की नीति को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने सोमवार को वाशिंगटन में कहा, "पाकिस्तान जमीन से ताल्लुक रखने वाले आतंकवादियों से मुश्किलें झेलने के बावजूद हम संवाद के रास्ते से अलग नहीं हुए हैं।"

राव यहां के व्रिडो विल्सन केंद्र में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, "हमारे पड़ोस में आतंकवादी ढांचे की मौजूदगी और इसको राज्य की नीति के रूप में इस्तेमाल करना भारत के लिए चिंता की बात है।"

उन्होंने कहा, "हमारी जमीन, शहरों और हमारे लोगों पर आतंकवाद का खतरा निरंतर बना हुआ है। यह खतरा उसी तरह का है जैसा अमेरिकी जनता को भी है। इसे अमेरिका भी समझता है।"

राव ने कहा, "हमारे संयम को किसी तरह की कमजोरी या अनिच्छा नहीं समझा जाना चाहिए कि हम अपने लोगों के नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।"

विदेश सचिव ने कहा, "हम एक मजबूत देश हैं और हम भारत और भारतीयों के खिलाफ विध्वंसक कदम उठाने वालों के खिलाफ प्रभावी ढंस से निपटने में सक्षम हैं। तमाम आतंकवादी खतरों के बावजूद भारत ने विश्वास की बहाली के लिए वास्तविक प्रयास किए हैं।"

राव ने कहा, "वार्ता में प्रगति के लिए यह जरूरी है कि पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर हमारी चिंताओं पर सार्थक कदम उठाए और भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को उत्साहित करना बंद करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+