पाकिस्तान में बम विस्फोट, महिला की मौत
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि कराची के चांदनी चौक के पास कटचरा कुंडी बाजार में हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विस्फोट बेहद शक्तिशाली था इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी है हालांकि विस्फोट की प्रकृति का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications