एक परिवार जिसमें हैं 200 सदस्य

नेपालीपाम (असम), 16 मार्च (आईएएनएस)। असम के एक गांव में एक परिवार की तीन पीढ़ियों के लगभग 200 सदस्य साथ रहते हैं। परिवार के बच्चों के लिए गांव में दो स्कूल चलते हैं और सामानों की खरीदारी भी वे एक रिश्तेदार की दुकान से करते हैं।

असम की राजधानी गुवाहाटी से करीब 220 किलोमीटर दूर शांतिपुर जिले के नेपालीपाम गांव में दिवंगत बोरनो बहादुर थापा का परिवार रहता है। उनके 45 वर्षीय बेटे पुर्णो बहादुर थापा ने कहा, "अब हमारे परिवार में 181 सदस्य हैं। मेरे पिता की पांच पत्नियां थीं और हम 12 भाई तथा हमारी नौ बहनें हैं। इस समय परिवार बहुत बढ़ गया है लेकिन सभी एक साथ ही रहते हैं।"

इस समय गांव में दो स्कूल हैं-एक प्राथमिक और एक माध्यमिक स्कूल। दोनों स्कूलों में छात्रों की संख्या 70 से अधिक है और अध्यापक तथा छात्र एक ही परिवार के हैं।

पूर्णो के 12 भाइयों में से एक अन्य ने कहा, "हमारे स्कूलों में छात्र और अध्यापक सभी हमारे परिवार से हैं। इनमें किसी भी बाहरी छात्र को प्रवेश लेने की इजाजत नहीं है। हम खेती के सहारे जैसे तैसे गुजारा कर रहे हैं।"

एक अन्य रोचक पहलू यह है कि परिवार इन 12 भाइयों में से ही एक अन्य भाई द्वारा संचालित सरकार से सहायता प्राप्त सहकारी दुकान से आवश्यक वस्तुओं की खरीद करता है।

उनके पिता इस इलाके में करीब 60 वर्ष पहले आबाद हुए थे और पहले दैनिक मजदूरी करने के बाद खेती करने लगे।

इस परिवार को कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। इनमें से अधिकांश धान की खेती और कुछ दैनिक मजदूरी करते हैं।

परिवार के एक सदस्य हरि थापा ने कहा, "हम खुश हैं। हम अपने आप में एक छोटा समुदाय हैं और हमें पारिवारिक मूल्यों और एकता पर गर्व है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+