फिजी में तूफान से 10,000 लोग बेघर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण कई गावों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वानू लेवू द्वीप में सात मीटर ऊंचंी लहरें उठीं।
राजधानी सूवा से मिली खबरों के मुताबिक फिजी आपदा प्रबंधन केंद्र के निदेशक पाजिलाई दोबुई ने बताया कि कई स्थानों पर संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है।
फिजी में पिछले 30 वर्षो के दौरान आया यह सबसे भयावह तूफान था। तूफान के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार सुबह हटा लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications