स्वास्थ्य विधेयक पारित करने के लिए सांसदों के साहस की जरूरत : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स इस विधेयक पर मतदान करने की तैयारी में है। विधेयकपारित होने के बाद स्वास्थ्य बीमा से वंचित करीब तीन करोड़ अमेरिकी इसका लाभ हासिल करेंगे।
विवादास्पद सुधारों के लिए समर्थन जुटाने के अपने अभियान में ओहायो में टाउनहाल में एक सभा में ओबामा ने कहा, "हमें साहस की आवश्यकता है।"
विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने इस विधेयक का रास्ता रोकने के लिए हर संभव उपाय करने का संकल्प लिया है और पूरे देश से इसके विरोधी मंगलवार को वाशिंगटन में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
कुछ डेमोक्रेट सदस्य भी सरकार के लिए बहुत खर्चीले और निजी बीमा क्षेत्र पर सरकारी नियमों को थोपने वाले इस विधेयक के विरोध में हैं। बीमा क्षेत्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था का करीब 17 प्रतिशत हिस्सा है। ओबामा का कहना है कि स्वास्थ्य सुधार विधेयक से बीमा कंपनियों की मनमानी खत्म हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications