नेतन्याहू ने निर्माण योजना का बचाव किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इससे मध्य पूर्व के लिए अमेरिकी दूत जार्ज मिशेल के इजरायल-फिलीस्तीन के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू करने पर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
नेतन्याहू ने लिकुड पार्टी की एक बैठक के बाद कहा कि पूर्वी जेरूसलम में 1,600 नए आवासों के निर्माण का काम रोका नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि जेरूसलम और अन्य कहीं भी निर्माण का कार्य जारी रहेगा। मंत्रिमंडल ने निर्माण कार्यो को शुरू रखने का फैसला किया है।
इजरायल के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जेरूसलम के भीतर और उससे लगी यहूदी बस्तियों को इजरायल का हिस्सा बने रहने के बारे में भी देश की सभी राजनीतिक पार्टियों में आम सहमति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications