सोपोर में आतंकवादी हमला, 2 मरे, 4 घायल
श्रीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम को आतंकवादियों ने एक पुलिस गश्ती दल पर हमला किया जिससे दो की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सोपोर कस्बे में एक बस अड्डे के पास शाम को पुलिस की नियमित गश्त चल रही थी। इसी दौरान आतंकवादियों ने हमला किया जिससे एक पुलिसकर्मी इशाक हुसैन और एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी और तीन आम लोग जख्मी हो गए।"
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और इलाके को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के जवानों ने घेर लिया है।
कश्मीर में मंगलवार को आतंकवादी हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दिन में श्रीनगर के लाल चौक में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी जिसमें एक दुकानदार की मौत हो गई और सीआरपीएफ के दो जवानों समेत चार लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications