चीन में कोयला खदान में आग लगने से 25 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा हेनान के जिनिमी में स्थित कोयला खदान में स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम 8.30 बजे हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय खदान में 31 कामगार मौजूद थे। छह कामगारों को मंगलवार तड़के लगभग दो बजे बचा लिया गया। यह खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। पुलिस ने इस खदान के तीन प्रबंधकों को हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications