आतंकियों के बैंक लेनदेन पर नजर रखेगी सरकार
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को कहा है कि उसने संदिग्ध बैंक लेनेदेन पर नजर रखने के लिए तथा इस तरह की सूचना को कानून प्रवर्तन एजेंसियों तक पहुंचाने के लिए वित्तीय खुफिया इकाई का गठन किया है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा, "बैंकों को विदेशों से आने वाली धनराशि या उनकी निकासी से संबंधित बैंक खातों और खाताधारकों से जुड़े संदिग्ध लेनेदेन के बारे में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।"
मीणा ने संसद को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को पिछले वर्ष दिसंबर महीने में इस संदर्भ में कुछ दिशानिर्देश जारी किए थे। दिशानिर्देश में कहा गया था कि नया खाता खोलने के पहले इस बात को हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उपभोक्ता की पहचान किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से या किसी प्रतिबंधित आतंकी से या आतंकी संगठन से तो मेल नहीं खाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications