गडकरी की टीम में राजस्थान को खूब मिली तरजीह
देशभर को झकझोर देने वाले गुर्जर आंदोलन के अगुवा रहे गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला को भी राजे की सलाह पर गड़करी की टीम में अहमियत दी गई है। भाजपा बैंसला को गुर्जरों के राष्ट्रीय नेता के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है। उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही किरण महेश्वरी को इस बार सचिव पद से नवाजा गया है। राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य नजमा हेपतुल्ला को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। भाजपा से बाहर किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को पार्टी ने अपने साथ बनाए रखा है। उन्हें कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
सांसद रामदास अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद से हटा कर कार्यकारिणी में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदेश से अर्जुन मेघवाल, सुभाष महरिया, सुमन श्रृंगी, मानवेंद्र िंसंह और ओंकारसिंह लखावत को शामिल किया गया है। स्थायी सदस्य के रूप में विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी और विधायक गुलाबचंद कटारिया को लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications