राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार ने किया नामांकन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खीमी राम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "विमला कश्यप ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।"
यह सीट केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल खत्म होने से खाली हो रही है। आगामी दो अप्रैल को शर्मा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
विधानसभा में दलगत स्थिति के आधार पर कश्यप का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है। प्रदेश से पहली बार किसी महिला को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। वह पार्टी की प्रदेश इकाई की महिला शाखा की तीन बार अध्यक्ष रह चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications