ब्लूलाइन बस ने 11 वर्षीय किशोर को कुचला
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को एक 11 वर्षीय किशोर को तेज गति से आ रही एक ब्लूलाइन बस ने रौंद दिया।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे कनाट प्लेस इलाके में आकाश अपने दोस्त को पीछे बैठाकर साइकिल चला रहा था, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"आकाश की मौत मौक पर ही हो गई, जबकि उसका दोस्त सुरक्षित बच गया। बस चालक फरार हो गया। हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications