साउथ इंडियन बैंक ने 48,000 करोड़ रुपये का व्यापार लक्ष्य रखा

बैंक की तरफ से गुरुवार को कहा गया कि मौजूदा वित्त वर्ष (2009-10) के दौरान कुल व्यापार का लक्ष्य 36,000 करोड़ रुपये था। यह लक्ष्य दिसंबर 2009 में हासिल कर लिया गया। इसके बाद व्यापार लक्ष्य की समीक्षा करके इसे 37,500 करोड़ रुपये किया गया लेकिन कुल व्यापार 38,000 करोड़ रुपये को पार गया।

बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वी. ए. जोसेफ ने कहा, "2013 तक हमारा लक्ष्य 75,000 करोड़ रुपये के कुल व्यापार का है। साथ ही सीबीएस शाखाओं और एटीएम की संख्या को बढ़ाकर क्रमश: 750, 750 करने की भी योजना है। इसके अलावा कुल कर्मचारियों की संख्या को 7,500 से अधिक करने का भी लक्ष्य तय किया गया है। मौजूदा वृद्धि को देखते हुए उम्मीद है कि हम इसे आसानी से हासिल कर लेंगे।"

अगले वित्त वर्ष के दौरान कुल कारोबार को 48,000 करोड़ रुपये तक करने के अलावा बैंक ने 60 अतिरिक्त शाखाएं खोलने की भी योजना बनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+