इराक में इस्पात मिल लगाएगी आर्सेलर मित्तल
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी, आर्सेलर मित्तल की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि कंपनी तुर्की की कंपनी डायेन के साथ मिल कर इराक में एक इस्पात मिल स्थापित करेगी। इस परियोजना पर 13 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त उपक्रम विकसित करने के लिए एक आपसी समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस संयुक्त उपक्रम के तहत उत्तरी इराक के सुलैमानिया इलाके में विद्युत भट्टी वाली एक लघु मिल स्थापित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications