एनडीए में भर्ती होने वाले पंजाबी युवक को मिलेंगे 1 लाख रुपये
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राज्य विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान इस प्रोत्साहन की घोषणा की।
बादल ने कहा, "आने वाली पीढ़ी को सशस्त्र बलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार एक प्रोत्साहन योजना शुरू करने का प्रस्ताव करती है। इसके तहत आईएमए और एनडीए में प्रवेश पाने वाले पंजाब के युवकों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।"
बादल ने इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और विकलांग सैनिकों एवं अन्य के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications