भाजपा को सत्ता में लाना ही प्राथमिकता : नड्डा
नड्डा ने पत्रकारों से कहा,"हम अपने कैडर आधार का विस्तार कर पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे ताकि देश को बेहतर शासन दिया जा सके।"
उन्होंने ने कहा,"भाजपा अध्यक्ष ने इसकी रूपरेखा तैयार कर दी है। पूरे देश में हम इसे अमल में लाने की कोशिश करेंगे। हमारी मुख्य प्राथमिकता केंद्र में अगली सरकार बनाना है।"
वर्ष 1978 में अपना राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले नड्डा ने कहा कि पार्टी पदाधिकरियों की नई सूची में देश के सभी हिस्सों के लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "इस सूची में समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व मिला है। खासकर युवाओं को शामिल कर पार्टी में आत्मविश्वास लाने की कोशिश की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications