मेघालय के विद्रोही संगठन के साथ बातचीत शुरू
मेघालय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख और केंद्र सरकार के वार्ताकार पी.सी.हलदर ने एएनवीसी के नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है।"
अधिकारी ने हालांकि पहले दिन की बातचीत की प्रगति या अन्य किसी विवरण का खुलासा करने से इंकार कर दिया।
हलदर सोमवार को ही शिलांग पहुंच गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डी.डी.लापांग, उप मुख्यमंत्री मुकुल एम.संगमा और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की। राज्य सरकार ने संभवत: एएनवीसी के साथ 31 मार्च के आगे तक संघर्ष विराम को बढ़ाए जाने की इच्छा जाहिर की है।
एएनवीसी के प्रचार सचिव अरिस्ट संगमा ने बैठक के पूर्व संवाददाताओं को बताया, "हम गारो जाति के लिए स्वायत्तता चाहते हैं। हम शांति भी चाहते हैं लेकिन सरकार प्रक्रिया में देरी कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications