अतिरिक्त प्रवास पर पाए गए 65,000 विदेशी
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2008 में 65,000 से अधिक विदेशी नागरिक देश में अतिरिक्त प्रवास पर पाए गए हैं। इनमें 31,200 बांग्लादेशी, 14,500 अफगानी और 7,500 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। इनमें से मात्र 13,995 को ही उनसे संबंधित देशों को सुपुर्द किया जा सका है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में अतिरिक्त प्रवास पर पाए गए विदेशी नागरिक यहां वैध यात्रा कागजातों पर आए हैं।
रामचंद्रन ने कहा कि वर्ष 2006 में इस तरह के विदेशी नागरिकों की संख्या 49,945 थी। वर्ष 2007 में यह संख्या 53,945 थी और वर्ष 2008 में यह संख्या बढ़ कर 65,149 हो गई।
रामचंद्रन ने कहा कि करीब 14,492 ऐसे विदेशी नागरिकों को वर्ष 2006 में उनके देश भेजा गया। वर्ष 2007 में 13,248 को और 2008 में 13,995 विदेशी नागरिकों को उनके देश भेजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications