विनिवेश के विरोध में 20 अप्रैल को हड़ताल करेंगे बीएसएनएल कर्मचारी

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। विनिवेश प्रस्ताव के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र की संचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के करीब 300,000 कर्मचारी 20 अप्रैल को पूरे दिन हड़ताल पर रहेंगे।

कर्मचारी संघ ने यह निर्णय कंपनी प्रबंधन द्वारा सैम पित्रोदा समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के विरोध में लिया है। पित्रोदा समिति बीएसएनएल की 30 फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश और 100,000 कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पक्ष में है।

हड़ताल की घोषणा संघों के संयुक्त मंच ने की है। मंच के संयोजक वी. ए. एन. नंबूदिरी ने आईएएनएस से कहा, "हम प्रबंधन की बात नहीं सुनेंगे और 20 अप्रैल को पूरे दिन का हड़ताल रखेंगे। इससे निश्चित रूप से संचार सेवाएं बाधित होंगी।"

उन्होंने कहा कि हड़ताल से पहले 26 मार्च को बीएसएनएल के कर्मचारी यहां अपने कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सैम पित्रोदा समिति का गठन किया था। समिति के अन्य सदस्यों में एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख और संचार सचिव पी. जे. थामस हैं। समिति को कंपनी के कामकाज की समीक्षा करने और इसकी वित्तीय दशा को सुधारने के लिए सुझाव देने को कहा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+