उत्तीर्ण होने के बाद भी 2 साल तक दी 10वीं की परीक्षा
जजपुर जिले में स्थित पलई हाईस्कूल का छात्र रंजीत कुमार सेठी वर्ष 2008 में ही कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया था, लेकिन परीक्षाफल घोषित करने में अधिकारियों से हुई लापरवाही के चलते छात्र के दो साल बरबाद हो गए।
सेठी वर्ष 2009 में फिर से परीक्षा में शामिल हुआ लेकिन अच्छी तैयारी न होने की वजह से वह अनुत्तीर्ण हो गया।
सेठी का कहना है, "मैं इस साल फिर से परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन तभी पता चला कि मैं 2008 में ही उत्तीर्ण हो गया था।"
छात्र की मां मालती सेठी इस मामले से आश्चर्यचकित नहीं बल्कि नाराज हैं।
मालती ने कहा,"अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मेरे बेटे के दो साल बरबाद हो गए। वह इस बार फिर से वही परीक्षा देने जा रहा था, लेकिन हम अचंभित है कि रंजीत दो साल पहले ही उत्तीर्ण हो गया था।"
स्कूल के प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र स्वैन ने बताया कि सेठी वर्ष 2008 में ही उतीर्ण हो गया था, लेकिन परीक्षा सूची में गड़बड़ी की वजह से उसे अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications