झारखण्ड में एक बैंक से 3.45 लाख रुपये लूटे
रांची, 16 मार्च (आईएएनएस)। झारखण्ड के धनबाद शहर में मंगलवार को एक बैंक से छह अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोंक पर 3.45 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान बैंक के तीन कर्मचारी भी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दिन में 3.15 बजे लुटेरे सहारा इंडिया बैंक में घुसे।
लुटेरों ने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी और बंदूक की नोक पर रुपये लूट लिए। कुछ बैंक कर्मचारियों के विरोध करने पर लुटेरे उन्हें पीटने लगे। इस दौरान उन्होंने बैंक में कुछ देसी बम भी फेंके।
पुलिस ने बताया कि तीन कर्मचारियों को मामूली चोटें आई है और घटना स्थल से चार बम बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications