राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के लिए विधेयक मानसून सत्र में
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा है कि सरकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (एनईपीए) के गठन के लिए एक विधेयक संसद में पेश करेगी।
रमेश ने संवाददाताओं को बताया, "एनईपीए पर्यावरण मंत्रालय का एक पूर्ण स्वायत्तशासी सांविधिक निकाय होगा। यह पर्यावरण कानूनों की निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित कराएगा, जो कि फिलहाल नहीं हो पा रहा है।"
रमेश 'एनवायर्नमेंट आडिट : कसर्न्स अबाउट वाटर पॉल्यूशन' शीर्षक पर आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे। यह सम्मेलन भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा आयोजित किया गया था।
रमेश के अनुसार एनईपीए पर्यावरण मंजूरी के लिए आए आवेदनों पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के काम की भी देखरेख करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications