पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 11 आतंकवादियों की मौत (लीड-1)
इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले में मंगलवार को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कुछ विदेशियों समेत 11 आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए।
सेना सूत्रों के अनुसार, इस्लामिक आतंकवाद का गढ़ समझे जाने वाले उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य कस्बे मीरनशाह से 20 किलोमीटर पश्चिम में दाता खेल गांव स्थित आतंकवादियों के शिविर पर तीन मिसाइलें दागी गईं जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए और सात घायल हो गए। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
पिछले दो महीने के दौरान उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमलों में तेजी आई है जिससे न सिर्फ कई मौतें हुई हैं बल्कि स्थानीय निवासियों में दहशत भी फैल गई है।
अमेरिका का कहना है कि अफगानिस्तान में संयुक्त सेना पर हमले के बाद तालिबानी आतंकवादी इसी इलाके में आकर छिप जाते हैं। पाकिस्तान हालांकि कई बार अमेरिका से ड्रोन हमले रोकने की मांग उठा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications