तिहाड़ के 201 कैदी एचआईवी पीड़ित
राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में आजाद ने कहा, "जून 2008 से फरवरी 2010 के बीच तिहाड़ के 2,540 कैदियों की एचआईवी जांच कराई गई थी, जिसमें से 201 को एचआईवी संक्रमित पाया गया।"
मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2002 से 2009 के बीच दिल्ली के विभिन्न जांच केंद्रों में 33,886 लोगों को एचआईवी से संक्रमित पाया गया। इनमें से 23,946 लोगों का नौ विभिन्न केंद्रों में जांच चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications