बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने किया लेह का दौरा
चौदहवीं कोर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात भारतीय सैनिकों की परेशानियों के बारे में मुबीन को बताया।
भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिपल्व नाथ ने एक बयान में बताया,"लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह ने मुबीन को भारतीय सेना की प्रतिबद्धताओं के बारे में बताया। हिमालय की ऊंचाई वाले में क्षेत्रों में सेना के काम करने के तरीकों और लद्दाख में जारी विकास कार्यो से भी उन्हें परिचित कराया।"
प्रवक्ता ने बताया कि मुबीन ने दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र में सर्द मौसम होने के बावजूद भी भारतीय सैनिकों के अपने कर्तव्य को बखूबी निभाने की सराहना की।
प्रवक्ता ने कहा कि मुबीन के इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में और मजबूती आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications