कानपुर में विदेशी महिला को लूटा
कानपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी के उपनिरीक्षक राकेश तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्रांस की 30 वर्षीय एलीना पुस्का से कुछ अज्ञात लुटेरे उनका बैग छीनकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि बैग में पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, विदेशी मुद्रा और कुछ कीमती सामान थे।
तिवारी के मुताबिक विदेशी महिला ने बताया कि विरोध करने पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट में जख्मी हो जाने की वजह से उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत सामान्य है।
उपनिरीक्षक ने कहा कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications