पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 11 की मौत
इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से लगे कबायली इलाके में मंगलवार को एक संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में 11 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, इस्लामिक आतंकवाद का गढ़ समझे जाने वाले उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दात्ता खेल इलाके में हुए हवाई हमले में कई लोग जख्मी भी हुए।
अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि पहाड़ों पर स्थित आतंकवादियोंके दो शिविरों पर एक ड्रोन विमान से चार मिसाइलें दागी गईं।
अधिकारियों के अनुसार, मारे गए लोगों में कुछ 'विदेशी' भी हैं। 'विदेशी' शब्द का इस्तेमाल यहां अलकायदा से संबंध रखने वाले अरब के आतंकवादियों या मध्य एशिया लोगों के लिए है।
अमेरिकी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं क्योंकि इस जगह का इस्तेमाल आतंकवादी अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों पर हमला करने मेंकरते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications