फोन्सेका सैन्य अदालत के समक्ष पेश हुए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल प्रसाद सामरासिंघे ने कहा कि फोन्सेका पर सात विभिन्न मामले हैं। इनमें संवेदनशील सैन्य सूचनाओं को विपक्षियों को लीक करना और संदिग्ध हथियारों की खरीदी शामिल है। इन हथियारों की खरीदी से उनके दामाद को लाभ हुआ था।
ये कथित अपराध उस समय घटित हुए हैं, जब फोन्सेका श्रीलंकाई सेना के प्रमुख थे और विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ युद्ध चल रहा था।
सामरासिंघे ने कहा कि फोन्सेका ने अपने वकील के साथ राजधानी कोलंबो स्थित नौसेना के मुख्यालय में आयोजित सुनवाई में हिस्सा लिया।
इस मामले में मंगलवार को सुनवाई का पहला दिन था और यह लगभग चार घंटे तक चली। अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications