भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं : चीन
बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार को अपने पड़ोसी देश भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद नहीं सुलझा है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गैंग ने मंगलवार को कहा, "हम भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने और हमेशा अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र व अच्छे साथी बनने की दिशा में काम करना चाहते हैं।"
किन ने यह बात अमेरिका की यात्रा पर पहुंची भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव से कहीं।
किन ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का निपटारा नहीं हुआ है। उन्होंने दोनों देशों से समान और मैत्रीपूर्ण वार्ता से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है की चीन व भारत के रिश्तों में प्रगति के साथ सीमा विवाद का निपटारा हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications