2018 तक सबसे तेज वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था बनेगा भारत !

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। लंदन स्थित इकोनॉमिस्ट पत्रिका की अनुसंधान शाखा, इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस युनिट (ईआईयू) ने मंगलवार को कहा है कि भारत चीन के बाद दूसरी सबसे तेज वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था है, लेकिन वर्ष 2018 तक यह चीन को पीछे छोड़ देगा।

ईआईयू की वरिष्ठ विश्लेषक अंजलिका बार्दालाई ने यहां आयोजित 14वें व्यापारिक गोलमेज कांफ्रेस के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "हमारा पूर्वानुमान है कि भारत वर्ष 2018 तक सबसे तेज वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था चीन को पीछे छोड़ देगा। हमें अगले पांच वर्षो के दौरान भारत की औसत विकास दर आठ प्रतिशत रहने का अनुमान है।"

बार्दालाई ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी। वित्त वर्ष 2010-11 में उसका विकास दर 7.7 प्रतिशत और उसके बाद के वर्ष में विकास दर आठ प्रतिशत होगी।

लेकिन भारत सरकार की सांख्यकी शाखा, केंद्रीय सांख्यकी संगठन ने मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.2 प्रतिशत आंकी है।

बार्दालाई ने कहा है, "हमारा वृद्धि अनुमान अर्थव्यवस्था में खर्चो पर आधारित है और यह कारक लागत पर आधारित नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+