राज्यसभा में कार्यकाल पूरा करने वाले सदस्यों को विदाई दी गई

अंसारी ने कहा कि सदन उन सदस्यों की कमी महसूस करेगा जो फिर से यहां लौट कर नहीं आएंगे। उन्होंने कार्यकाल पूरा करने वाले सदस्यों के कार्यो की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विपक्ष के नेता अरुण जेटली और उप सभापति के.रहमान खान ने भी कार्यकाल पूरा करने वाले सदस्यों को विदाई दी। प्रधानमंत्री ने उन सभी सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की, जिनका कार्यकाल दो अप्रैल को पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगभग 19 वर्षो से सदन के सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि इस सदन की कुछ अद्वितीय विशेषताएं हैं जो सार्वजनिक जीवन को समृद्ध करती है और साथ ही देश की विविधता को प्रतिबिबित करती है।"

जेटली ने कहा कि जो भी नए सदस्य सदन में आएंगे वह यह महसूस करेंगे कि यहां से जाने वाले सदस्य काफी बुद्धिमान और सदन की गरिमा बनाए रखने वाले थे। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ मुद्दों पर हमारी राय अलग-अलग रही लेकिन हमने एक दूसरे से काफी कुछ सीखा।

कार्यकाल पूरा करने वालों में असम के दो, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड के एक-एक, केरल के तीन और पंजाब के पांच सदस्य शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+