खसरा टीका कांड में 2 स्वास्थ्यकर्मी जेल भेजी गईं
दमोह में गत 12 मार्च को खसरे का टीका लगाए जाने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले मे टीकाकरण अधिकारी सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।
कोतवाली थाने के प्रभारी एस. एस. राजपूत ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि केंद्र प्रभारी सावित्री नायर व स्वास्थ्य कार्यकर्ता दुर्गा तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications