नीमच में दीवार ढही, 3 महिलाओं की मौत
नीमच, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच में दीवार ढह जाने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बधाना थाना क्षेत्र में महिला मजदूर जम्बू जैन के गोदाम पर लहसुन बीनने का काम कर रही थीं तभी अचानक एक दीवार ढह गई।
इस दीवार की चपेट में आई महिलाओं में से तीन लक्ष्मी बाई, विजया बाई, श्रद्घा बाई की मौत गई।
इस हादसे में घायल हुई पांच में से तीन महिलाओं की हालत गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications