शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 218 और निफ्टी 69 अंक उछला (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह 17,169.84 पर खुला और 218.19 अंकों (1.27 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,383.18 पर बंद हुआ। दिन में इसका उच्चतम स्तर 17,416.55 और न्यूनतम स्तर 17,150.06 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 17,164.99 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' सुबह 5128.95 पर खुला और 69.20 अंकों (1.35 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,198.10 पर बंद हुआ। दिन में इसका उच्चतम स्तर 5209.25 और न्यूनतम स्तर 5125.70 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर निफ्टी 5128.90 पर बंद हुआ था।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.63 अंकों (1.08 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,722.89 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 106.96 अंकों (1.28 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,469.16 पर बंद हुआ।

बीएसई में शामिल तेल एवं गैस सूचकांक में 2.78 फीसदी, धातु सूचकांक में 1.73 फीसदी, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 1.69 फीसदी, आटो सूचकांक में 1.50 फीसदी और आईटी सूचकांक में 1.08 फीसदी की बढ़त देखी गई जबकि पीएसयू और एफएमसीजी सूचकांक में 0.04 फीसदी की नाममात्र गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल फायदे में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (3.80 फीसदी), टाटा स्टील (2.82 फीसदी), एल एंड टी (2.80 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.66 फीसदी) और सन फार्मा (2.54 फीसदी) रहे जबकि भारती एयरटेल को (1.60 फीसदी), एसीसी को (1.26 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक को (0.36 फीसदी) का घाटा हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+